फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surjewala calls afzal guru 'ji', congress in problem

सुरजेवाला ने कहा अफजल गुरु 'जी', ट्विटर पर खिंचाई

Mon, 15 Feb 2016 08:40 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
surjewala calls afzal guru 'ji', congress in problem

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी को लेकर हो रहे राजनीतिक घमासान में कांग्रेस ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का नाम लेते वक्त उसकी इज्ज अफजाई कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी बात में अफजल गुरू का नाम लेते हुए उसके नाम के आगे 'जी' शब्द का प्रयोग किया जो हिंदुस्तान में किसी सम्माननीय व्यक्ति को इज्जत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के ब्लॉग का जवाब दे रहे थे, जो उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए लिखा था। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने न्याय प्रणाली के तहत ही मौलिक अधिकारों का ध्यान रखते हुए संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी सजा दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अफजल गुरु था सुप्रीम कोर्ट पर हमले का आरोपी'

surjewala calls afzal guru 'ji', congress in problem

इतना ही नहीं सुरजेवाला ने एक और गलती करते हुए अफजल को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि अफजल गुरु सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी था और उसे भी पूरी कानूनी लड़ाई लड़ने की छूट दी थी। पूरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुरजेवाला यही कहते रहे।

बाद में सुरजेवाला अफजल गुरु जी वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैं जी नहीं बोलना चाहता था, लेकिन मेरे बोलने का मतलब था कि भारत में ये साहस है कि कि कसाब जैसे आतंकी को भी हमने पूरी कानूनी मदद लेने का मौका दिया। मेरे बयान को समग्र रूप में लेना चाहिए।

इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता यहां से जगजाहिर होती है। इन्हीं लोगों ने हाफिज सईद को साहब और ओसामा बिन लादेन को भी जी कहकर संबोधित किया था।

देखें वीडियो जब सुरजेवाला ने अफजल गुरु को कहा जी

surjewala calls afzal guru 'ji', congress in problem

जेएनयू में 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे रहे हैं और कांग्रेस उसका समर्थन कर रही है। संबित ने पूछा, 'ये देश जा कहां रहा है?'

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता इसी तरह के बयानों पर घिर चुके हैं। दिग्विजय सिंह ने एक बार ओसामा बिन लादेन जी कहा था तो वहीं पूर्व गृहमंत्री सुशील शिंदे ने हाफिज सईद को साहब कहकर विवादों को न्योता दिया था।

सुरजेवाला के इस बयान और राहुल गांधी के जेएनयू में दिए गए बयान पर आज अमित शाह ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने को कहा।
वीडियोः




ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

surjewala calls afzal guru 'ji', congress in problem

रणदीप सुरजेवाला ने अफजल गुरु को जी कहकर संबोधित किया और उसे संसद हमले की जगह सुप्रीम कोर्ट हमले का दोषी बता दिया। सुरजेवाला के इतना कहने की देर थी कि ट्विटर पर चुटकी लेने का दौर भी शुरू हो गया। ट्विटर पर यूजर्स ने अलग अलग अंदाज में कांग्रेस के इस बयान की खिल्ली उड़ाई।

‏@TweeterHimachal हैंडल से ट्वीट किया गया, 'अफजल और ओसामा जैसे भस्मासुरों और नरभक्षियों के लिए 'जी' का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि राजनीतिक दृष्टि से आपके लिए ये दोनों जरूरी हैं।' कनुप्रिया चौधरी ने लिखा, 'भारत, एक ऐसा देश जहां फांसी के तीन साल बाद अफजल गुरु ट्रेंड करता है और हम ऐसा करने में मदद करते हैं। क्या देशभक्त हैं हम भी।'





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed