फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surgical blades send in tihar jail in a tennis ball.

टेनिस बॉल में छिपा तिहाड़ पहुंचा खतरनाक सामान

Sun, 23 Nov 2014 09:00 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
Surgical blades send in tihar jail in a tennis ball.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात रोशन काले गैंग के दो शातिर बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी अली मोहम्मद (21) और विजेंद्र उर्फ कैलाश उर्फ सोनू (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस के अलावा एक टेनिस बॉल बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो दोनों गेंद को काटकर उसके अंदर सर्जिकल ब्लेड छुपा देते थे। बाद में इस बॉल को तिहाड़ जेल के बाहर से जेल नंबर-8 में बंद अपने साथियों के पास फेंक देते थे। अपराध शाखा पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि रोशन काले गैंग के कुछ बदमाश पश्चिम दिल्ली में ठिकाने बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से कॉलेज से ग्रेजुएट है आरोपी

Surgical blades send in tihar jail in a tennis ball.

इसी जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना के बाद शशिराम पार्क, उत्तम नगर से अली मोहम्मद और विजेंद्र का दबोच लिया। अली के पास से 9एमएम की पिस्टल व पांच कारतूस मिले। वहीं, विजेंद्र के पास से 7.62 एमएम की पिस्टल दो कारतूस और टेनिस बॉल बरामद हुई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़ा गया आरोपी अली दिल्ली के एक कॉलेज से ग्रेजुएट है। हथियार रखने और ‘भाई’ बनने के चक्कर में वह रोशन काले गैंग में शामिल हुआ।

अली डाबड़ी में हत्या के प्रयास और उत्तम नगर में लूट के मामले में शामिल रहा। वहीं विजेंद्र बिंदापुर, जनकपुरी और पटेल नगर में हत्या के प्रयास, चोरी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed