फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suresh raina wedding at leela palace hotel delhi

क्रिकेटर की शादी के लिए सज रहा दिल्ली का ये होटल

Thu, 02 Apr 2015 05:59 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Suresh raina wedding at leela palace hotel delhi

दिल्ली के लीला पैलेस होटल पर इस समय पूरे देश के मीडिया की निगाह है। यहां आने-जाने वाले हर शख्स से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं वो क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी में तो नहीं आए हैं?

विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली सुरेश रैना की शादी भले ही एक हाईप्रोफाइल मैरेज सेरेमनी है लेकिन, उनके और उनकी होने वाली पत्नी प्रियंका चौधरी के परिवार वालों ने इस पूरे फंक्शन को बेहद निजी बनाए रखने का पूरा इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन


अभी तक किसी को इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है कि रैना की शादी में क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से कौन-कौन सी हस्तियां आने वाली हैं।

बच्ची के साथ आ सकते हैं धोनी

Suresh raina wedding at leela palace hotel delhi

सूत्रों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल दिल्ली में ही हैं और वह शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम में शरीक हो सकते हैं।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि भारतीय कप्तान और सुरेश रैना के बेहद करीबी महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी नवजात बच्ची के साथ इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि रैना के साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज उमेश यादव भी इस शादी समारोह में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed