{"_id":"55f4ddf0d38962508529688b0bce1bc5","slug":"surajkund-mela-between-1-to-15-february-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से 15 फरवरी तक आयोजित होगा सूरजकुंड मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से 15 फरवरी तक आयोजित होगा सूरजकुंड मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में क्रॉफ्ट मेले के रूप में मशहूर हो चुके सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय मेले में इस बार आने के लिए फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
राज्य के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने नई दिल्ली में में उनसे मुलाकात कर मेले में आने का निमंत्रण दिया। जिसे धर्मेंद्र ने स्वीकार कर लिया।
ज्ञात हो कि हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से अरावली की पहाडिय़ों में एक से 15 फरवरी तक सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन पिछले 29 सालों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेले को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने इस बार फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और मथुरा की सांसद हेमामालिनी को आमंत्रित किया है। इसी सिलसिले में शर्मा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में धर्मेंद्र से मुलाकात की और उन्हें मेले में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
धर्मेन्द्र ने शर्मा के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। इस मेले में 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। अबकी बार तेलंगाना मेले का थीम राज्य होगा।