फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surajkund international crafts mela

इस वीकेंड बेहतरीन मौका है खूबसूरत सूरजकुंड मेला घूमने का

Fri, 31 Jan 2014 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
surajkund international crafts mela

सूरजकुंड मेला फरीदाबाद में लगने वाला देश का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेला है। पहली बार इसमें हजारों की संख्या में विदेशी भाग लेंगे।

विज्ञापन


1 फरवरी से शुरू हो रहे इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। हालांकि इसके लिए पहले केंद्रीय मंत्रियों और यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी बुलाने की चर्चा थी, लेकिन बात नहीं बनी।

इससे पहले के वर्षों में सोनिया गांधी, प्रतिभा पाटिल, प्रणव मुखर्जी, हामिद अंसारी और मीरा कुमार जैसे लोगों ने इसकी शुरुआत की थी।

देश में इस समय चुनावी माहौल के बीच 15 फरवरी तक चलने वाले मेले में आप परिवार सहित घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां देशभर के कलाकार और शिल्पकार तो जुटेंगे ही साथ ही विदेशी कलाकारों और सैलानियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में आपका यह वीकेंड बहुत ही खास होने वाला है। इस मेले में धूमधाम और बेहतरीन सजावट का नजारा तो दिखेगा ही साथ ही मौज मस्ती के लिए भी बहुत कुछ होगा यहां।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बताते हैं यहां क्या है खास आपके लिए-
चौपाल तैयार, वाद्ययंत्र दर्शाएsurajkund mela
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में चौपाल बनकर तैयार हो गई है। मेले में आने वाले देशों के कलाकार यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कंट्री पार्टनर श्रीलंका और थीम स्टेट गोवा में प्रचलित वाद्ययंत्रों को इस पर दर्शाया गया है। एक तरह से गीत-संगीत की अच्छी फीलिंग होगी। चौपाल पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की आकृति भी बनाई गई है।

अपना घर में हरियाणा की कलाsurajkund mela
मेला परिसर में हरियाणा का अपना घर बनकर तैयार हो गया है। इस घर में हरियाणा की कला और संस्कृति को दर्शाया जा रहा है। कहीं किसान को खेती करते हुए दिखाया जा रहा है, तो कहीं गाय और भैंस का दूध निकालते हुए लोगों की प्रतिकृति है।

ऊंट और घोडे़ की सवारी का लें आनंदsurajkund mela
इस वर्ष लोगों को ऊंट और घोड़े की सवारी करने का मौका मिलेगा। मेले में ऊंट व घोड़े पहुंच चुके हैं। दरअसल शहरी क्षेत्र के बच्चों में ऊंट व घोड़े को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इनका इंतजाम किया गया है।


होटलों में रुकेंगे विदेशी कलाकार
मेले में दूसरे देशों से आने वाले कलाकारों के ठहरने के लिए होटलों में व्यवस्था की गई है। कजाकिस्तान और उजबेकिस्तान से मेले में शिरकत करने पहुंचे कलाकारों को राजहंस होटल में ठहराया गया है। श्रीलंका के कलाकारों को बड़खल मोटल में और अफगानिस्तान के कलाकारों के मैगपाई में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

नहीं रहेगा कोई डर
मेले में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग भी तैयार रहेगा। विभाग ने मेले में पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां तैनात करने का निर्णय लिया है। 24 घंटे दो फायर अफसर और एक नोडल अफसर मेले की मॉनीटरिंग करेंगे। मेले में पलवल और गुड़गांव से तीन गाड़ियां मंगाई जाएंगी। पूरे मेले में 15 फायरमैन तैनात किए जाएंगे। सहायक अग्निशमन अधिकारी डीके नंदा ने बताया कि एक गाड़ी वीआईपी मूवमेंट के लिए तैनात रहेगी। मेले में स्टॉल लगाने वाले लोगों को अपने-अपने स्टॉल पर रेत से भरी दो बाल्टियां रखना अनिवार्य होगा।

कैसे पहुंचें?
फरीदाबाद में लगने वाले सूरजकुंड मेला देखने जाने के लिए कोई एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने रोजमर्रा के काम करते हुए इस खूबसूरत मेले का हिस्सा बन सकते हैं।

गुड़गांव, नोएडा और दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए रोडवेज की स्पेशल सिटी बसों के अलावा एसी बसें भी उपलब्ध रहेंगी। यातायात प्रबंधक डॉ. व्योम शर्मा ने बताया कि गुड़गांव में मेले के दौरान केवल छह बसें चलेंगी, इसलिए किराया दिल्ली की तर्ज पर हो सकता है।

सूरजकुंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए किराया
स्टॉपेज---------------------साधारण बस---------एसी बस
सूरजकुंड से बॉर्डर-------------------10-------------------17
सूरजकुंड से आश्रम------------------17------------------32
सूरजकुंड से लाजपत नगर---------- 22-----------------42
सूरजकुंड से मेडिकल-----------------22-----------------42
सूरजकुंड से हरियाणा एम्पोरियम-----22-----------------42

फरीदाबाद से सूरजकुंड जाने वाले यात्रियों के लिए किराया
स्टॉपेज-----------------साधारण बस------एसी बस
एनआईटी से प्रहलादपुर----------27--------------52
एनआईटी से हरियाणा बॉर्डर-----27--------------52
एनआईटी से सूरजकुंड ----------27--------------52

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed