सूरजकुंड मेला: हिंदी गानों पर विदेशी लगा रहे डांस के ठुमके
सूरजकुंड मेला: हिंदी गानों
देश-विदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से झूम रहा मेला
- कोई सेल्फी लेने में व्यस्त तो कोई छोटी चौपाल पर डांस का ले रहा आनंद
- सूरजकुंड मेले की चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने मचाया धमाल
- विदेशी कलाकारों ने भी हिंदी गानों की धुनों पर किया नृत्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेले की सांस्कृतिक नाइट में हरियाणा के पॉप गायक गजेंद्र फोगाट ने हरियाणा की संस्कृति से जुड़े एक के बाद कई गीत प्रस्तुत किए। गाने के माध्यम से उन्होंने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताने की कोशिश की।
अगली प्रस्तुति में उन्होंने शहीद भगत सिंह पर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्तिमय करने की कोशिश की। इस बीच में उन्होंने चुटकुलों के माध्यम से भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
कई विदेशी कलाकारों ने भी हिंदी गानों पर थिरककर माहौल को और बेहतरीन बना दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल, पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी, डीसी समीर पाल सरो, एसीपी आस्था मोदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में दिव्या ने मारी बाजी
मेले में तीसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 164 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें केआर पब्लिक स्कूल की दिव्या ने खुद अपने हाथों से सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-82 की लीना खेर को हिमांशी मोर्या ने मेहंदी लगाई और वह दूसरे स्थान पर रहीं। होली चाइल्ड स्कूल सेक्टर 29 की प्रांजल को माधुरी ने मेहंदी लगाई और राजकीय ब्वॉयज स्कूल एनआईटी-3 के छात्र उमेश को सूरज ने मेहंदी लगाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सांत्वना पुरस्कार के लिए हुए मुकाबले में डॉ. अनिल मलिक सनातन धर्म पब्लिक स्कूल एनआईटी-1 फरीदाबाद की छात्रा ईशिका को खुशी ने, होली चाइल्ड पबिलक स्कूल जवाहर कॉलोनी की छात्रा आकृति को अमन ने मेहंदी लगाई और पुरस्कार प्राप्त किया।