मिनी वर्ल्ड में वीरू-ड्रीमगर्ल संग दिखेंगे मोदी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके अलावा मथुरा की सांसद हेमामालिनी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र ब्रांड एंबेस्डर हो सकते हैं। मेला सूत्रों का कहना है कि इस बाबत सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर अरावली की वादियों में हर साल 15 दिन का अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन हरियाणा टूरिज्म के सहयोग से किया जाता है।
इसमें न केवल देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार हिस्सा लेते हैं बल्कि काफी संख्या में विदेशी भी हिस्सा लेते हैं। पंद्रह दिन सूरजकुंड एक मिनी वर्ल्ड के रूप में प्रदर्शित होता है।
हेमा और धर्मेंद्र हो सकते हैं मेले के ब्रांड एंबेस्डर
शिल्पकारों के आने-रहने और खाने की व्यवस्था राज्य सरकार करती है। इस बार 29वां सूरजकुंड मेला आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे और इसके अलावा ब्रांड एंबेस्डर के रूप में धर्मेंद्र व हेमामालिनी के नाम की घोषणा हो सकती है।