फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court removes ban on crackers in delhi ncr for diwal only 2 hours new year xmas 20 minutes

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे जला सकेंगे पटाखे, नए साल-क्रिसमस पर मिलेगा इतना समय

Tue, 23 Oct 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
supreme court removes ban on crackers in delhi ncr for diwal only 2 hours new year xmas 20 minutes
सुप्रीम कोर्ट

देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने बड़े फैसले में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाली याचिका को खारिज करते हुए इसकी अनुमति दे दी है। साथ ही इसके जलाने का समय और बेचने के नियम में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण की पीठ ने 28 अगस्त को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज उसी मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि दिवाली पर सिर्फ दो घंटे, यानि रात 8 से 10 बजे के बीच पटाखे जलाए जा सकते हैं। जबकि नए साल और क्रिसमस पर मात्र 20 मिनट के लिए पटाखे जलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि पटाखों की बिक्री सिर्फ लाइसेंस धारक विक्रेता ही कर सकते हैं। न्यायालय ने पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और ई-कॉमर्स साइटों पर पटाखों की आनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है। न्यायालय का कहना है कि केवल लाइसेंस धारक ट्रेडर्स ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वायु प्रदूषण से बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि पटाखा निर्माताओं के जीवनयापन के मौलिक अधिकार और देश के 1.3 अरब लोगों के स्वास्थ्य अधिकार समेत सभी पहलुओं पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

supreme court removes ban on crackers in delhi ncr for diwal only 2 hours new year xmas 20 minutes
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री से बैन हटा - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल 9 अक्तूबर को दिवाली से पहले कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। मालूम हो कि इस फैसले के आने से पहले ही दिवाली को लेकर बाजार में कई जगह पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, पुरानी दिल्ली इलाके में स्थायी लाइसेंस धारक पटाखे की बिक्री कर रहे है, लेकिन इस बार नया स्टॉक नहीं आया है। पटाखा व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल इसकी बिक्री पर पाबंदी के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। 

पटाखा व्यापारी हरदीप सिंह का कहना है कि पटाखों की बिक्री पर बैन को लेकर सभी दुकानदारों पर यह नियम लागू होना चाहिए। कुछ व्यापारी धड़ल्ले से बाजार में पटाखे बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed