{"_id":"57d2acc54f1c1b255631a852","slug":"supreme-court-rejects-to-put-stay-on-high-court-order-in-war-of-rights-in-delhi-seeks-centre-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने भी माना LG को दिल्ली का असली बॉस लेकिन केंद्र से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट ने भी माना LG को दिल्ली का असली बॉस लेकिन केंद्र से मांगा जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
एलजी नजीब जंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से दायर की गई छह अपीलों पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र का जवाब मांगा। इन अपीलों में आप सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें एलजी नजीब जंग को दिल्ली का असली बॉस बताया गया गया है।
विज्ञापन
जज एके सिकरी और न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की पीठ ने हाईकोर्ट के चार अगस्त के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तिथि पर सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की अपीलों पर जवाब देने के लिए पीठ ने केंद्र सरकार को छह हफ्ते का वक्त दिया है। पीठ ने उस तर्क को भी अस्वीकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार के पुराने फैसलों को देखने के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का जो फैसला लिया है, उस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पीठ ने कहा कि वह इन याचिकाओं को बड़ी पीठ के पास भेजने पर विचार कर सकती है।