फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme court lawyer files compalint to delhi police demand revoking passport of pro khalistani protesters USA

Delhi Police: 'US में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द हों', सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दी शिकायत

Mon, 27 Mar 2023 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Mar 2023 10:52 AM IST
सार

शिकायतकर्ता वकील ने दिल्ली पुलिस से खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दायर कर सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
Supreme court lawyer files compalint to delhi police demand revoking passport of pro khalistani protesters USA
वाशिंगटन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर हुए खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन के बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एक वकील ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। वकील ने अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता वकील ने दिल्ली पुलिस से खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दायर कर सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की है। इस सख्त कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों का पासपोर्ट रद्द करने जैसा एक्शन लेने की मांग की गई है।

विज्ञापन



वाशिंगटन में दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय पत्रकार पर किया हमला
वाशिंगटन स्थित भारतीय पत्रकार ललित झा पर वाशिंगटन, डीसी में खालिस्तान समर्थकों द्वारा शारीरिक रूप से हमला और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। वह शनिवार दोपहर भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रहे थे।



झा ने रविवार को यूएस सीक्रेट सर्विस को अपनी रक्षा करने और काम करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनके बाएं कान पर दो डंडे मारे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर खालिस्तानी समर्थकों का एक वीडियो भी शेयर किया। झा ने रविवार को ट्वीट किया, मेरी दो दिन सुरक्षा करने और मेरो काम करने में मदद करने के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस को धन्यवाद, अन्यथा मैं यह ट्वीट अस्पताल से लिख रहा होता। एक सज्जन ने मेरे बाएं कान के नीचे डंडों से दो बार वार किया। इस घटना ने मुझे मुझे 9/11 हमले की याद दिला दी और शारीरिक हमले के डर से मैं पुलिस वैन की तरफ सुरक्षा के लिए दौड़ा।

झा ने बताया, "एक समय मुझे इतना खतरा महसूस हुआ कि मैंने 911 पर कॉल किया। फिर मैंने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया।हालांकि, पत्रकार झा ने उनके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed