{"_id":"57f2235c4f1c1b8c3226f6af","slug":"supreme-court-impose-25-thousand-rupees-fine-on-health-minister-satyendar-jain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार से नाराज हुई सुप्रीम कोर्ट, सत्येंद्र जैन पर लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार से नाराज हुई सुप्रीम कोर्ट, सत्येंद्र जैन पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
सतेन्द्र जैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप के बावजूद इस मामले पर हलफनामा दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कड़ी नाराजगी जताई। यही नहीं अदालत ने हलफनामा दाखिल न करने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जबरदस्त फटकार लगाते हुए पूछा कि जब लोग मर रहे हों तो आपको 24 घंटे का वक्त क्यों चाहिए। अदालत ने कहा, आपकी मंशा मामले को हल्के में लेने की थी और आपने शनिवार को हलफनामा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
अदालत ने आगे कहा कि आपको पूरी रात जागकर हलफनामा तैयार करना चाहिए था। हमने आपको हलफनामा दाखिल करने के लिए वक्त दिया था कि आप अधिकारियों के नाम बता सकें, जो आपकी बात नहीं मान रहे।
विज्ञापन