{"_id":"6ad612c0a2c3bde9460887ff","slug":"33-percent-reservation-for-women-apply-for-ration-depots-by-the-10th-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-104734-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो के लिए 10 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो के लिए 10 तक करें आवेदन
विज्ञापन
- 90 नए राशन डिपो खुलने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में 90 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इससे गांवों, कॉलोनियों और कस्बों के लोगों को राशन लेने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। राशन की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। नए डिपो के आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए रखा गया है। इसमें एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं, विधवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार, जिले के चारों खंडों में 90 नए राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे। इनमें शहरी क्षेत्रों में 50 और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 डिपो खोले जाएंगे। वर्तमान में जिले में 145 राशन डिपो संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 1.17 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जाता है।
कहां करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा राशन डिपो के जिलेवार और ग्रामवार विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
- एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं
- महिला स्वयं सहायता समूह
- विधवाएं
- तलाकशुदा महिलाएं और एकल माताएं
- अनुसूचित जाति की महिलाएं
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं
- सामान्य वर्ग की महिलाएं
क्या योग्यता चाहिए
- आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
-आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
-हरियाणा का परिवार पहचान पत्र होना चाहिए।
-जिस क्षेत्र में डिपो आवंटित होना है, आवेदक उसी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और उसके पास राशन कार्ड होना चाहिए।
-आवेदक के पास पहले से कोई राशन डिपो नहीं होना चाहिए।
-आवेदक जनप्रतिनिधि का जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी, भाभी या अविवाहित ननद नहीं होना चाहिए।
वर्जन-
राशन डिपो में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। लाइसेंस आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू हो चुका है। नए डिपो खुलने से लोगों को घर के नजदीक राशन मिल सकेगा। - केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक