फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court ban sale of crackers in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर में नहीं बिकेंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया बैन

Thu, 15 Dec 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
supreme court ban sale of crackers in delhi ncr
पटाखे - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण की वजह से लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि रोक कब तक के लिए लगी है। बता दें क‌ि यह याच‌िका द‌िवाली से पहले डाली गई थी ज‌िसपर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी क‌िया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को तीन महीने के अंदर पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जवाब देने को कहा है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पटाखों के बिकने पर आज से ही पाबंदी लगा दी जाए जब तक अदालत इस विषय पर कोई अन्य आदेश पारित ना कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पर्यावरणविद भी बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए हस्तक्षेप करे।

जहरीली हो गई है थी द‌िल्ली की हवा

supreme court ban sale of crackers in delhi ncr
द‌िल्ली में जहरीली धुंध - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला

गौरतलब है कि पिछले महीने दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। पूरा आसमान धुंए की चपेट में था। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बताया गया कि वह दिवाली पर चलाए गए पटाखों की वजह से हो रहा था। काफी दिनों बाद आसमान साफ हुआ।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके एयर पॉल्यूशन और स्मॉग से निपटने में “ढिलाई” दिखा रही दिल्ली सरकार को फटकार भी लगाई थी।

शहर में क्रेन के जरिए पानी का छिड़काव करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए एनजीटी ने पूछा था कि इस काम के लिए क्रेन का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है, हेलीकॉप्टर का क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed