फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court asks Greater Noida Authority deposited 66.82 crore for refund to Unitech buyers

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, यूनिटेक से वसूले गए 66.82 करोड़ जमा कराए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Tue, 11 Sep 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court asks Greater Noida Authority deposited 66.82 crore for refund to Unitech buyers
फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सोमवार को कहा कि वह यूनिटेक से वसूली गई रकम में से 66.82 करोड़ रुपये रजिस्ट्री में जमा कराए गए ताकि ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग स्कीम में बुकिंग कराने वालों को पैसे लौटाए जा सकें। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने हालांकि स्पष्ट कहा कि ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्ट में जमीन बुक कराने वाले नाराज खरीदार अपनी शिकायतें लेकर उपभोक्ता अदालत में भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन


पीठ ने एमिकस क्यूरी (न्यायमित्र) पवन श्री अग्रवाल से कहा कि जो आवेदक रिफंड चाहते हैं, उनके नाम और अन्य ब्योरों का सत्यापन किया जाए। इन सभी आवेदकों ने यूनिवर्ल्ड सिटी-यूनी होम्स प्लॉट्स सेक्टर-एमयू में प्लॉट के लिए बुकिंग कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पीठ ने अग्रवाल से यूनिटेक लिमिटेड की हाउसिंग स्कीम से बाहर निकलकर रिफंड चाहने वाले फ्लैट या प्लॉट खरीदारों के नाम पंजीकृत कराने के लिए एक पोर्टल बनाने को कहा था। पीठ में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हैं। 

पीठ ने कहा कि जहां तक अन्य शिकायतों की बात है तो खरीदार संबंधित उपभोक्ता अदालतों का दरवाजा खटखटा सकते हैं जहां डेवलपर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विवाद का निपटारा किया जा सकेगा। 

पीठ ने यूनिटेक लिमिटेड और प्लॉट खरीदारों की याचिकाओं पर अगली सुनवाई की तारीख 18 सितंबर तय कर दी। यूनिटेक की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि डेवलपर को 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, जिसके लिए उसे प्राधिकरण में 555 करोड़ रुपये जमा कराना था। 

अब तक डेवलपर ने स्टांप ड्यूटी समेत 325 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं और 350 खरीदारों के लगभग 67 करोड़ रुपये प्राधिकरण के पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed