फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court allows put blue sticker on petrol CNG cars orange stickers on diesel cars in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहनों पर अक्टूबर से लगेंगे रंगीन स्टिकर, हर रंग का होगा मतलब

Mon, 13 Aug 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court allows put blue sticker on petrol CNG cars orange stickers on diesel cars in Delhi NCR
कारों पर लगेंगे स्टिकर
सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उस योजना को मंजूरी दे दी है जिसके तहत पूरे दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह योजना अक्तूबर से लागू होगी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह वाहनों पर होलोग्राम आधारित रंगीन स्टिकर लगाने के सुझाव पर सहमत हैं। इस स्टिकर्स से पता लगाया जा सकेगा कि वाहनों में किस ईंधन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने अदालत को जानकारी दी कि हल्के नीले रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर पेट्रोल एवं सीएनजी से चलने वाली कारों में लगाए जाएंगे। वहीं नारंगी रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर डीजल वाहनों में चिपकाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने होलोग्राम आधारित स्टिकरों के इस सुझाव को स्वीकार करते हुए इसे 30 सितंबर तक लागू करने की बात कही है। अदालत ने मंत्रालय से ये भी कहा है कि वह इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग नंबर प्लेट या स्टिकर पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed