{"_id":"69cfd6dde896c8fc3a0940a1","slug":"superstar-club-became-champions-in-both-mens-and-womens-categories-in-the-30th-delhi-state-handball-championship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130737-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 30वीं दिल्ली स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप में सुपरस्टार क्लब पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 30वीं दिल्ली स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप में सुपरस्टार क्लब पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बना चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पीतमपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 30वीं दिल्ली स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) का शुक्रवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने अपना दमखम दिखाया। जहां सुपरस्टार क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के खिताब अपने नाम कर डबल धमाका किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुपरस्टार क्लब ने विजय पताका फहराई, जबकि पीतमपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कराला हैंडबॉल क्लब और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कुणाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और आर्यन मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
महिला वर्ग में भी सुपरस्टार क्लब की बेटियों ने बाजी मारी। यहां इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि कराला क्लब और पीतमपुरा कॉम्प्लेक्स संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। खुशबू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और रिया त्यागी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के सम्मान से नवाजा गया। खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस. सुनील और खेल अनुभाग अधिकारी जोगिंदर (राणा) ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन सचिव प्रतीक माथुर ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रतिभाओं की पहचान करना है।