{"_id":"5c0d7ef6bdec22419e1f4fcc","slug":"superheros-coaton-lovers-in-comic-cone-in-delhi-last-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापानी कॉमिक बुक नारूतो के दिखे दीवाने, कार्टून प्रेमियों ने जमकर उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी कॉमिक बुक नारूतो के दिखे दीवाने, कार्टून प्रेमियों ने जमकर उठाया लुत्फ
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कार्टून किरदारों की भूमिका में पहुंचे दुनिया भर के फैन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्टून की दुनिया के अंतरराष्ट्रीय इवेंट कॉमिक कॉन में आखिरी दिन रविवार को कॉसप्ले के आखिरी मुकाबले में प्रतियोगिता के लिए सुपर हीरोज के फैन दुनिया भर के कार्टून किरदारों की भूमिका में पहुंचे। खास बात ये कि इनमें से सबसे ज्यादा लोग जापानी कॉमिक बुक नारूतो के दीवाने थे।
विज्ञापन
ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित कॉमिक कॉन इवेंट के आखिरी दिन रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कार्टून प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों और युवाओं में अपने पसंदीदा कॉर्टून से जुड़ी चीजें खरीदने का खासा क्रेज दिखाई दिया। उन्होंने कार्टून पोस्टर, सुपर हीरोज टॉय, टी-शर्ट, कॉमिक्स और मुखौटों आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली की युवती जूही जापानी कार्टून गर्ल की पोषाक पहनकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्टून से बहुत प्यार है। इवेंट का आखिरी दिन होने के कारण उन्होंने यहां से स्कैरी मास्क, टी-शर्ट और कार्टून पोस्टर खरीदें हैं। उन्हें खरीदारी पर 20 से 30 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिला। उन्हें इस इवेंट में हर साल बहुत आनंद आता है। उन्होंने बताया कि कॉसप्ले में भाग लेने के लिए वह इवेंट में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
मार्क किस्टलर ने बिग हीरो सिक्स को स्टार वार से जोड़ा
अमेरिका के हस्टन, टेक्सेस से दिल्ली कॉमिक कॉन में पहुंचे कार्टून आर्टिस्ट मार्क किस्टलर ने अपने बनाए गए कॉर्टून कैरेक्टर्स के पोस्टर से दर्शकों को आकर्षित किया। उनके स्टॉल पर बच्चों की खासी दिलचस्पी रही। चूंकि बच्चों के पसंदीदा कार्टून सुपर हीरोज को मार्क ने एक ही तस्वीर का हिस्सा बना दिया।
मार्क ने हॉलीवुड की फिल्म बिग हीरो सिक्स के कार्टून किरदार बेमैक्स के साथ स्टार वार्स, मार्वल्स और डीसी के कार्टून को एक साथ जोड़ दिया। उन्होंने पोस्टर में स्टार वार्स, मार्वल्स और डीसी के कार्टून सुपरहीरोज को बेमैक्स पर सवार दिखाया है। बच्चों ने इन पोस्टरों की जमकर खरीदारी की।
दिल्ली के अवनीश ने तैयार किया नया कॉर्टून कॉन्सेप्ट
इवेंट में कनिंग बोन्स स्टूडियो को लेकर आए 27 वर्षीय अवनीश साथियानाथन ने कार्टून जगत में नया कार्टून कॉन्सेप्ट तैयार किया है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर्स में कॉर्टून कैरेक्टर बनाए हैं। खास बात यह कि इनके पोस्टर्स में कार्टून डरावने और भूतिया दिखते हैं। लेकिन, उन्होंने अपने कार्टून के जरिये लोगों के बीच गुड यानि और एविल (अच्छाई और बुराई) का संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कार्टून में लॉफुल गुड, न्यूट्रल गुड और चाओटिक गुड के बारे में बताया है। वहीं उन्होंने लॉफुल एविल, न्यूट्रल एविल और चाओटिक यानि अराजक एविल को प्रदर्शित करने की कोशिश की है।