फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   super chor bunty from delhi to kerala more than 500 crimes seeing screw driver he do theft know crime history

सुपर चोर बंटी: दिल्ली से केरल तक 500 से ज्यादा वारदात, पेचकस मिलते ही चढ़ जाती थी चोरी की सनक, बिग बॉस से फेमस

Sat, 15 Apr 2023 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Apr 2023 10:39 AM IST
सार

बंटी नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। इस पर उसे उसके पिता ने पीटा था। पिटाई होने पर बंटी ने अपने घर छोड़ दिया। उसके बाद वह कभी घर नहीं लौटा। आरोपी दिल्ली से केरल तक 500 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
super chor bunty from delhi to kerala more than 500 crimes seeing screw driver he do theft know crime history
सुपर चोर बंटी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से केरल तक 500 से ज्यादा वारदात करने वाले सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह(53) फिर गिरफ्तार हुआ है। दक्षिण जिले की चितरंजन पार्क(सीआर पार्क) पुलिस ने करीब 500 किमी पीछाकर उसे कानपुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। 10 वर्ष की सजा पूरी करने के बाद वह मार्च, 2023 में ही जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


खास बात ये है कि पेचकस देखते ही बंटी चोरी करने के लिए पागल सा हो उठता था। इसने 14 वर्ष की उम्र में पहली वारदात वर्ष 1993 में की थी। ये बिग बॉस शो में भाग ले चुका है। बंटी के ऊपर ओए लकी ओए फिल्म बन चुकी है। बंटी रात दो से सुबह छह बजे तक ही चोरी की वारदात करता था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि एम-ब्लाक, जीके-दो में रहने वाली महिला ने अपने घर से तीन महंगे मोबाइल, पर्स, दो लैपटॉप, महंगे जूते, घड़ी व बोलेनो कार चोरी होने की शिकायत सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश कुमार को 13 अप्रैल को की थी। वारदात 12 व 13 अप्रैल की रात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने इसी रात ई-ब्लाक, जीके-दो में स्थित एक व्यवसायी के घर से स्टीम प्रेस, पांच सोनी टीवी, सैटअप बॉक्स व एलजी प्रिंटर की चोरी की थी। दोनों मामलों की जांच थानाध्यक्ष रितेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, एसआई सुमित कुमार, एसआई विशाल तिवारी, पीएसआई राजदेव, एएसआई दीपक व हवलदार जयवीर की टीम ने शुरू की।

इस बीच टीम को चोरी के मोबाइल से आरोपी की लोकेशन आगरा मिली। इसके बाद टीम ने पीछा कर आरोपी को कानपुर देहात एरिया में घेर लिया। यहां टीम ने कार का शीशा तोड़कर विकासपुरी, दिल्ली निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से सीआर पार्क से दोनों घरों से चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया।

नौंवी में फेल होकर निकला था घर से

बंटी नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। इस पर उसे उसके पिता ने पीटा था। पिटाई होने पर बंटी ने अपने घर छोड़ दिया। उसके बाद वह कभी घर नहीं लौटा। आरोपी दिल्ली से केरल तक 500 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, मगर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ये कई बार पुलिस कस्टडी से भी फरार हो चुका है।

बिग बॉस से मिली बड़ी पहचान

बंटी को प्रसिद्धि तब मिली जब वह 2010 में प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में गया। मगर निर्माता और होस्ट सलमान खान के साथ दुर्व्यवहार के कारण शो से बाहर हो गया था। इसके बाद इसकी जीवनी पर ओए लकी लकी ओए स्टारर एक बॉलीवुड मूवी बनी। फिर, 2013 में इसे तिरुवंतपुरम, केरल की पुलिस ने एक प्रसिद्ध व्यवसायी नय्यर के घर एक हाई एंड मित्सुबिशी आउटलैंडर कार चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में कोर्ट ने उसे 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। ये मार्च, 2023 में जेल से बाहर आया था। इसके बाद ये दिल्ली आ गया और फिर से घरों में चोरी करने लगा।

फाइव स्टार होटल में ठहरने का शौक

बंटी महंगी घड़ियों, मोबाइल, सोने व हीरे के गहने और लग्जरी गाड़ियां ही चुराता था। वह ऐशोआराम की जिंदगी जीता था। उसे फाइव स्टार होटलों में ठहरने का शौक है। जब इसके पास पैसा खत्म हो जाता था तो ये फिर से चोरी की वारदात करने लग जाता था। ताजा मामले में वह सीआर पार्क से निकल रहा था तो उसे एक पेचकस मिल गया था। इसके बाद इसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी अकेले ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने कभी अपने साथियों के साथ कोई वारदात नहीं की।

कांच के टुकड़े डाल देता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुपर चोर बंटी चोरी करने के अनोखे तरीके अपनाता था। वह बैडरूम में सो रहे पति-पत्नी के पलंग के पास कांच के शीशे डाल देता था। ताकि उसे देखकर जब वह जगेंगे और पलंग से नीचे उतरें तो उनके पैरों में कांच के टुकड़े लग जाएं और उसे पकड़ न पाएं। इसके अलावा वह पति-पत्नी के कपड़े उठाकर अलग रख देता था, ताकि पति-पत्नी उठकर उसे पकड़ न सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed