फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunny's husband give answer of government's letter

सनी लियोनी के पति ने फोन पर दिया पत्नी को लिखे खत का जवाब

Tue, 19 Jan 2016 01:11 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sunny's husband give answer of government's letter

फिल्म अदाकारा सनी लियोनी के पति ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक को फोन कर कहा है कि उनकी पत्नी भविष्य में कभी भी तंबाकू उत्पादों का प्रचार नहीं करेंगी।

विज्ञापन


अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक ने कई फिल्म कलाकारों को पत्र लिख कर आग्रह किया था कि तंबाकू उत्पादों का प्रचार न करें।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को फिल्म अदाकारा सन्नी लियोनी के पति डैनियल सन्नी लियोनी ने फोन कर भरोसा दिलाया है कि उनकी पत्नी भविष्य में पान मसाला का प्रचार प्रसार नहीं करेंगी।

विज्ञापन

तय करेंगे कि क्या अनुबंध खत्म किया जा सकता है

Sunny's husband give answer of government's letter

अरोड़ा ने यह भी कहा है कि डैनियल ने यह भी आश्वासन दिया है कि जिन तंबाकू उत्पादों का प्रचार अभी कर रही हैं उन पर यदि रोक संभव है तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।


उन्होंने कहा कि वे उन कंपनियों से बातचीत कर यह तय करेंगे कि क्या अनुबंध खत्म किया जा सकता है।

अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक की ओर से अजय देवगन, शाहरुख खान, सैफ अली खान, गोविंदा और अरबाज खान को पत्र लिख कर पान मसलों के प्रचार-प्रसार न करने का आग्रह किया था।

कलाकारों की वजह से ई-सिगरेट और हुक्का पीने वालों की संख्या बढ़ी है

Sunny's husband give answer of government's letter

अतिरिक्त निदेशक ने पत्र में कहा था कि भारतीय महिलाओं में कैंसर के मामले विश्व के दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा हैं। बड़े फिल्मी कलाकारों के तंबाकू उत्पादों के प्रचार की वजह से ई-सिगरेट और हुक्का पीने वालों की संख्या बढ़ी है।


पत्र में लिखा गया है कि फिल्मी कलाकार आज के युवाओं के रोल मॉडल होते हैं। वे उन्हें देखते हैं और उनकी जीवनशैली अपनाने की कोशिश करते हैं।

कलाकारों द्वारा किए जाने वाले उत्पादों के प्रचार-प्रसार आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करता है, खास कर बच्चों और महिलाओं को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed