फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Devi Devi donated organs in Safdarjung Hospital

Delhi: जिंदगी खोकर भी पांच लोगों को जीवन दे गईं सुनीता देवी, गिरने के बाद हुईं थीं घायल; सफदरजंग में हुई मौत

Sat, 18 May 2024 08:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 May 2024 08:11 PM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने बताया कि सुनीता देवी ने अंगदान कर पांच मरीजों को नया जीवन दिया। उन्हें शेखपुरा के महेशपुर गांव से अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
 

विज्ञापन
Sunita Devi Devi donated organs in Safdarjung Hospital
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगी खोकर भी सुनीता देवी पांच लोगों को नया जीवन दे गईं। बिहार में शेखपुरा के महेशपुर गांव में रहने वाली सुनीता को ऊंचाई से गिरने के बाद गंभीर हालत में 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने बताया कि 17 मई को 47 वर्षीय सुनीता देवी ने अंगदान कर पांच मरीजों को नया जीवन दिया। उन्हें शेखपुरा के महेशपुर गांव से अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में चले इलाज के बाद भी चिकित्सक उन्हें बेहोशी की हालत से बाहर नहीं ला सके। जांच के बाद 17 मई को विशेषज्ञों के पैनल ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस दुखद घड़ी में परिवार ने अंगदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का फैसला लिया। सुनीता देवी ने बेटी की सहमति से अंगदान करने का फैसला लिया। अंगदान के बाद महिला से प्राप्त त्वचा, दोनों कॉर्निया और एक किडनी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। दूसरी किडनी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रत्यारोपण के लिए आवंटित किया गया। सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में किडनी प्राप्त करने वाले व्यक्ति की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed