{"_id":"180328df4d07185bd7394f21a9e34b59","slug":"sunday-was-a-14-hour-indiscriminate-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को हुई 14 घंटे की अंधाधुंध कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को हुई 14 घंटे की अंधाधुंध कटौती
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध पावर कट ने लोगों को जबरदस्त परेशान किया। कई कालोनियों में जहां रातभर बिजली नहीं रही, वहीं कई में दिनभर लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग होने के चलते कई कालोनियों में फाल्ट के चलते सप्लाई की परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली ने रविवार को अवकाश के दिन लोगों को परेशान किया।
दिन और रात लोगों को बिजली की कमी में तेज गर्मी और उमस में बितानी पड़ी। इसकेसाथ ही पेयजल सप्लाई भी गड़बड़ाई रही। देर रात तक बिजली की कटौती जारी थी।
इन कालोनियों में रातभर गायब रही सप्लाई
शास्त्रीनगर, संजयनगर, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, प्रताप नगर, पुलिस लाइन, अवंतिका , मेरठ रोड और विवकानंद नगर में रातभर बिजली गायब रही।
यहां नहीं मिली दिनभर
नेहरूनगर, पटेलनगर, लोहियानगर, संजयनगर, विजयनगर, प्रताप विहार, नंदग्राम और गोविंदपुरम के ज्यादातर इलाकों में दिनभर बिजली की परेशानी रही।
रोस्टिंग ने किया परेशान
रविवार को रोस्टिंग ने भी लोगों को परेशान किया। रात में पांच घंटे पावर कट की गई। सुबह फिर तीन घंटे बिजली गायब रही। दोपहर में ढ़ाई घंटे और शाम को फिर दो घंटे का पावर कट झेलना पड़ा। लोगों को 14 घंटे तक की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन