फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunday the hottest day of this month chances of rain in Delhi on monday

Weather News: इस महीने आज रहा सबसे गर्म दिन, राजधानी की हवा हुई जहरीली; दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा

Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
सार

Weather News in Hindi: आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Sunday the hottest day of this month chances of rain in Delhi on monday
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिली धूप के कारण रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस माह का ये सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, सोमवार को बारिश के आसार हैं जिससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिन के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार को तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 245 रहा
राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। इसमें शनिवार के मुकाबले 24 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह आसमान साफ रहा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने लगा। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को औसत आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति छह किमी रहने के आसार है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम 221 एक्यूआई रहा, जो खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 298, ग्रेटर नोएडा में 267, नोएडा में 262 व गाजियाबाद में 259 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed