फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar Death Case Turned to pakistan

पाकिस्तान, दुबई से जुड़ रहे सुनंदा पुष्कर की मौत के तार

Fri, 14 Nov 2014 08:08 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar Death Case Turned to pakistan

मशहूर सोशलाइट और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जांच इशारा कर रही है कि इस मामले के तार पाकिस्तान और दुबई से भी जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन


इसी वज़ह से दिल्ली पुलिस ने उन सारे यात्रियों की जानकारी मांगी है जो 17 जनवरी को दुबई और पाकिस्तान से दिल्ली आए या दिल्ली से इन दोनों देशों की यात्रा पर गए।
विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी को ही यूपीए सरकार के पूर्व मंत्री शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गयी थीं।

हालांकि सुनंदा पुष्कर के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी यह कहते रहे हैं कि सुनंदा आईपीएल घोटाले से जुड़े कुछ नामों को जानती थीं और जल्द ही उनका खुलासा करने वाली थीं। उनका मुंह बंद करने के लिए ही उन्हें रूसी जहर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पर उठ चुके हैं कई सवाल

Sunanda Pushkar Death Case Turned to pakistan

सुनंदा पुष्कर की मौत के इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोपों का लम्बा दौर चल चुका है। कभी दिल्ली पुलिस एम्स के डॉक्टर्स पर आरोप लगाती रही कि उन्हें पूरी जानकारी सही समय पर नहीं मिल पाई। और कभी दिल्ली पुलिस पर भी जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लग चुका है।

अब दिल्ली पुलिस की जांच इस ओर संकेत कर रही है कि इस मामले में किसी विदेशी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। सुनंदा की मेडिकल जांच में पाया गया था कि जो जहर उनके शरीर में पाया गया था वह विदेशी था।

हालांकि जांच में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है। गुरुवार को इस मामले की जांच कर रही टीम के अधिकारी ने बताया कि सुनंदा के विसेरा को जांच के लिए स्कॉटलैंड या अमेरिकी लैब में भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed