सुनंदा: स्वामी के ट्वीट से मुश्किल में थरूर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला दिनों दिन गहराता जा रहा है। सुनंदा की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस पूरे मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता के ट्वीट ने और भी खलबली मचा दी है। ट्वीट में जिक्र किया गया है कि आखिर सुनंदा की मौत के पीछे क्या कारण थे? ट्विटर पर छिड़ी बहस में हर कोई यही सवाल करता नजर आ रहा है कि अब थरूर का क्या होगा?
सुनंदा की मौत की विसरा रिपोर्ट आने के बाद थरूर की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई है।
स्वामी के इस ट्वीट ने बढ़ाई हलचल
दरअसज, सुनंदा की विसरा रिपोर्ट आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के जरिए वह पूरा वीडियो देखा है। इस वीडियो में यह साफ है कि सुनंदा की मौत एक घातक जहर की वजह से हुई है।
स्वामी ने यह भी कहा कि वह इस मामले को उठाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
स्वामी का ट्वीट आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि सुनंदा की मौत थरूर की एक सोची समझर साजिश थी। एक यूजर ने सवाल किया है कि सामान्य केसों में महज एक आरोप लगने से पूरा परिवार जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन थरूर के मामले में इतनी छूट क्यों दी जा रही है।
ये है सुनंदा की मौत की असली वजह?
शनिवार को एक बार फिर स्वामी ने अपने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दावा किया है कि सुनंदा को कई ऐसे घोटालों की जानकारी थी जिनमें शशि थरूर भी शामिल थे और सुनंदा ने इन सब का खुलासा करने की भी चेतावनी दी थी। इसलिए थरूर ने सुनंदा को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।
On the day before her death Tharoor roughed up Sunanda for threatening to expose the highly placed in all the scandals that she witnessed.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) October 11, 2014
स्वामी के ट्वीट के बाद यह कहा जाने लगा है कि सुनंदा की मौत का सच जरूर सामने आएगा। कुछ लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि जयललिता के बाद अब स्वामी का अगला निशाना शशि थरूर हैं।
बता दें कि सुनंदा की मौत के बाद आई विसरा रिपोर्ट में इस बात खुलासा हो चुका है कि सुनंदा की मौत की असली वजह जहर है। डॉक्टरों ने भी यह कहा है कि उनकी मौत अप्राकृतिक और अचानक हुई है।