फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar Death Case: Subramanian Swamy filed petition

सुनंदा पुष्कर मौत मामला : स्वामी ने पहली जांच टीम पर लगाए साक्ष्य नष्ट करने के आरोप

Thu, 31 May 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar Death Case: Subramanian Swamy filed petition

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट में अर्जी दायर कर स्वामी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान काफी साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


इस बात का जिक्र पुलिस की विजिलेंस जांच में हुआ था।  पटियाला हाउस अदालत स्थित एसीएमएम समर विशाल ने स्वामी की अर्जी पर सुनवाई के लिए पांच जून की तारीख तय की है। कोर्ट अगली तारीख पर पुलिस की चार्जशीट पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि सुनंदा का मोबाइल व लैपटॉप बेेटे को दे दिया गया था। जब वह वापस पुलिस के पास आया तो काफी डाटा, मेल व संदेश मिटा दिए गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में एक साल लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी का कहना है कि मामले में सुनवाई में वह कोर्ट की सहायता करना चाहते हैं। मामले में उन्हें भी पक्षकार बनाया जाए। साथ ही विजिलेंस जांच की रिपोर्ट मंगाने का अभियोजन को निर्देश दिया जाए ताकि यह पता चले कि जांच के दौरान कौन से साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया।


बता दें कि केस की एफआईआर जनवरी 2015 में दर्ज की गई थी। लेकिन थरूर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed