फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar death case Patiala House Court adjourns hearing till Decासवाी 20

सुनंदा पुष्कर सुसाइड केसः 20 दिसंबर को होगी स्वामी की याचिका पर सुनवाई

Tue, 18 Dec 2018 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar death case Patiala House Court adjourns hearing till Decासवाी 20
sunanda pushkar shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस अदालत ने 20 दिसंबर तक मामले की सुनवाई टाल दी है। जिन दो मामलों की सुनवाई अदालत ने 20 तारीख तक के लिए टाली है उसमें शशि थरूर के वकील को पुलिस की रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने का मामला और सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका भी है।
विज्ञापन


सुनंदा पुष्कर मौत मामले की सुनवाई में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को सहायता करने की इजाजत दिए जाने के मुद्दे पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था जिसकी सुनवाई भी अब 20 को होगी। पिछली सुनवाई में स्वामी के आवेदन का दिल्ली पुलिस व शशि थरूर के वकीलों ने विरोध करते हुए कहा कि स्वामी का इस मामले में कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसलिए उनका आवेदन सुनवाई योग्य नहीं है। लिहाजा इस आवेदन को खारिज किया जाए। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष भाजपा नेता स्वामी ने कहा था कि वह इस मामले में अदालत की मदद करना चाहते हैं। उनका इस मामले में पूरा कानूनी अधिकार है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पूरी नहीं है। केस की जांच के दौरान कई साक्ष्य नष्ट कर दिए गए। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने विजिलेंस जांच करवाई थी। उस विजिलेंस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्वामी के आवेदन का विरोध करते हुए शशि थरूर और दिल्ली पुलिस के अधिवक्ता ने कहा कि स्वामी का आवेदन सुनवाई योग्य नहीं है। उन्हें इस मामले में दखल का अधिकार नहीं है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। केस की एफआईआर जनवरी 2015 में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed