फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar case.

सुनंदा पुष्कर को किसने दिया जहर?

Fri, 10 Oct 2014 11:52 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar case.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जहर की वजह से ही हुई थी। सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने फाइनल रिपोर्ट दक्षिण जिला पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस की खिंचाई भी की गई है। अब गेंद पुलिस के पाले में आ गई है। माना जा रहा है कि अब दक्षिण जिला पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है।

विज्ञापन

फिर ‌बिसरा रिपोर्ट ने क्यों नकारा था?

Sunanda Pushkar case.

सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण जहर बताया था। मगर सुनंदा की मौत के दो महीने बाद आई बिसरा रिपोर्ट में जहर की बात सामने नहीं आई थी।

अलग-अलग रिपोर्ट आने के बाद एम्स के डॉक्टरों को फाइनल रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। एम्स प्रशासन ने सितंबर महीने के आखिर में दक्षिण जिला पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें सुनंदा की मौत का कारण जहर को बताया गया है।

सुनंदा के शरीर में जहर के अंश मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा पूरी तरह स्वस्थ थी। सुनंदा की किडनी, लीवर, फेफड़े व दिल पूरी तरह ठीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed