Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daytime sun pushed the mercury up, while nighttime cold brought a sharper chill.

Delhi NCR News: दिन में धूप से बढ़ा पारा, रात में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम दो डिग्री तक गिरने का अनुमान, 8 डिग्री तक पहुंच सकता है रात का पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़े और जैकेट निकाल लिए हैं।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत के वायुमंडल में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनमें से एक गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन रात में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।
विज्ञापन

48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने से यह 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed