फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda' driver Bajrangi brings medicine from chemist's shop

केमिस्ट की दुकान से सुनंदा की दवाई लाता था ड्राइवर बजरंगी

Tue, 02 Feb 2016 01:28 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sunanda' driver Bajrangi brings medicine from chemist's shop

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। शशि थरूर के स्टाफ से पूछताछ में ये बात सामने आई कि उनका ड्राइवर बजरंगी ही सुनंदा के लिए दवाईयां लेकर जाता था।

विज्ञापन


ये दवाईयां लोधी कॉलोनी स्थित केमिस्ट की दुकान से खरीदी जाती थीं। जांच में ये भी बात सामने आई कि बजरंगी ही एल्प्रेक्स की दवाईयां भी इसी दुकान से ले गया था।
विज्ञापन


एसआईटी ने गुजरात से आई सुनंदा के मोबाइल फोन कॉल्स की रिपोर्ट का फिर से अध्ययन करना शुरू कर दिया है। हालांकि लोधी कॉलोनी स्थित केमिस्ट शॉप के मालिक ने बजरंगी को पहचानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर का दावा शॉप का मालिक उसे अच्छी तरह जानता है

Sunanda' driver Bajrangi brings medicine from chemist's shop

केमिस्ट का कहना है कि उसकी दुकान पर काफी लोग आते हैं ऐसे में उसे याद नहीं रहता कि उसकी दुकान से कौन-कौन दवाई ले जाता था।

बजरंगी का दावा है कि केमिस्ट शॉप का मालिक उसे अच्छी तरह जानता है। इसी दुकान से एल्प्रेक्स की गोलियां लेकर गया था। दुकानदार ने ये भी दावा किया है कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाई नहीं देता।

दिल्ली पुलिस केएक अफसर का ये भी कहना है कि लीला होटल के कमरे में जब सुनंदा मृत पाई गई थीं उसके बाद उसे मोबाइल से कुछ डायलिंग व रिसीविंग नंबर डिलीट कर दिए गए थे। कुछ मैसेज भी डिलीट किए गए थे। एसआईटी इस मामले की जांच नहीं कर रही है।

जांच के लिए मोबाइल भेजा गया था अहमदाबाद की लैब

Sunanda' driver Bajrangi brings medicine from chemist's shop

एसआईटी के सदस्यों से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है। सुनंदा के मोबाइलों को जांच के लिए अहमदाबाद स्थित लैब में भेजा गया था।

एसआईटी के सदस्यों ने सोमवार को सरोजनी नगर थाने में बैठक की और तफ्तीश को आगे बढ़ाया है। सूत्रों की मानें तो सुनंदा की मौत के मामले में सोमवार को किसी से भी पूछताछ नहीं की गई है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ, दक्षिण जिला के डीसीपी-दो सुरेन्द्र सिंह, एसीपी ऑपरेशन राजेंद्र सिंह, एसीपी सफदरजंग एंक्लेव, इंस्पेक्टर रवि शंकर और थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव एसआईटी के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed