फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   summer will be very hardness in delhi-ncr on monday

दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरसी आग, 47 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 05 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
summer will be very hardness in delhi-ncr on monday
Summer - फोटो : File Photo

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को आसमान से आग बरसी। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिल्ली के पालम केंद्र पर तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। पालम में अब तक का रिकॉर्ड 9 जून, 2014 के नाम 47.8 डिग्री के साथ दर्ज है जबकि 1 जून, 2012 को तापमान 47 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


दिल्ली के साथ-साथ मैदानी इलाकों में खूब लू चली, जो सोमवार को भी जारी रहेगी। नोएडा में भी पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र पर तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात की गर्मी ने भी लोगों को खूब परेशान किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हवा में नमी न्यूनतम 15 फीसदी और अधिकतम 45 फीसदी रही। इस कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया।   
   
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हाई वोल्टेज में चल रही गर्मी के बाद 6 जून से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदलेगा। पहाड़ों पर आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ेंगे, तो मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ बारिश भी होगी। इससे 6 जून से तापमान में गिरावट शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली में अभी 45 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा तापमान 8 जून को 35 डिग्री दर्ज होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 7 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed