फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sultanpuri ROB has been waiting for completion of construction for 14 years

Delhi : सुल्तानपुरी आरओबी का निर्माण कार्य बन गया है लोगों की परेशानी का सबब, 14 वर्षों से पूरा होने का इंतजार

Wed, 06 Mar 2024 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:13 AM IST
सार

हालत यह है कि दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य होने के बावजूद आरओबी 14 वर्ष बाद भी तैयार नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Sultanpuri ROB has been waiting for completion of construction for 14 years
सुल्तानपुरी-नांगलोई रोड पर निर्माणाधीन आरओबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाम से छुटकारा दिलाने के नाम पर सुल्तानपुरी-नांगलोई रोड पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालत यह है कि दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य होने के बावजूद आरओबी 14 वर्ष बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। इससे वाहन चालकों को रोहतक रोड तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर दूर मंगोलपुरी अंडरपास या फिर पीरागढ़ी होकर जाना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होने के साथ-साथ ईंधन की खपत अधिक हो रही है। साथ ही, निर्माण स्थल पर स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जाम व प्रदूषण के कारण कारोबार भी चौपट हो गया है। कई लोगों ने दुकानें बंद कर दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सुल्तानपुरी-नागलोई रोड पर दो रेलवे क्राॅसिंग पर दो परियोजनाओं आरओबी व आरयूबी को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2010 में शुरू हुआ, लेकिन 2021 तक धन की कमी, अतिक्रमण समेत अन्य कारणों से आरओबी का काम केवल 70 प्रतिशत हो सका। गत वर्ष आरयूबी को शुरू कर दिया गया। वर्तमान में आरओबी का निर्माण कार्य बंद है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि फंड समेत अन्य कारणों से निर्माण कार्य प्रभावित है। इसका जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


50 करोड़ की लागत 100 करोड़ रुपये तक पहुंची
परियोजना की शुरुआत में अंडरपास के पिलर डालने का काम पूरा किया गया। इसके बाद फ्लाईओवर निर्माण शुरू करने के लिए दुकानों को हटाना था, लेकिन कुछ दुकानदारों व निगम के बीच विवाद के कारण काम बीच में ही रोकना पड़ा। इस बीच ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया, तब निगम के अधिकारियों ने कोई निर्णय ही नहीं लिया। बाद में जब स्थानीय लोगों ने आंदोलन चलाया तो नेताओं ने वर्ष 2014 में अधूरे बने अंडरपास को जनता के आवागमन के लिए खोल दिया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की शिकायतों और जन आंदोलन के दबाव के बाद निगम अधिकारियों ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया और दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की। फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया। गत वर्ष आरयूबी काे शुरू कर दिया गया, लेकिन आरओबी का कार्य कब पूरा होगा यह किसी को नहीं पता। निर्माण में देरी के कारण 50 करोड़ रुपये की परियोजना की लागत 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।


आधे घंटे की देरी पांच मिनट में होगी पूरी
आरओबी के शुरू होने से कार से लेकर बड़े वाहन चालकों के लिए न केवल सुल्तानपुरी से नांगलोई के बीच आवाजाही आसान होगी, बल्कि सुल्तानपुरी, नांगलोई, किराड़ी, पूठकलां, रोहिणी सेक्टर-20,21,22, मंगोलपुरी के अलावा कई अन्य इलाकों के लोगों को रोहतक रोड तक पहुंचना आसान हो जाएगा। आधे घंटे की दूरी महज पांच मिनट में पूरी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed