{"_id":"58ff83d14f1c1b9d65c0d373","slug":"sukma-naxalite-attack-aap-questioned-on-crpf-chief-s-vacant-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा नक्सली हमला: AAP ने पूछा-3 महीने से क्यों खाली है CRPF प्रमुख का पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा नक्सली हमला: AAP ने पूछा-3 महीने से क्यों खाली है CRPF प्रमुख का पद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमले के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। पार्टी का कहना है कि जवानों की शहादत को केंद्र सरकार जाया कर रही है। यहां तक कि कई महीने में बीत जाने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के प्रमुख की नियुक्ति नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में आप नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि तीन महीने हो गए हैं। केंद्र सरकार सीआरपीएफ प्रमुख की नियुक्ति नहीं कर सकी है। उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्होंने सवाल किया कि सीआरपीएफ में किसी प्रमुख की नियुक्ति के बजाय वहां कार्यकारी प्रमुख क्यों काम कर रहा है?
विज्ञापन
कपिल ने आगे कहा कि आतंकियों और नक्सलियों के विरुद्ध भारत सरकार के क्या स्टैंड है? केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सिर्फ निंदा किए जाने से हल नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आप नेताओं ने ट्विटर पर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाया। डॉ. कुमार विश्वास ने लिखा कि राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी जी, मांओं के दूध, पत्नियों के सिंदूर, बहनों की राखियों को आपके सक्षम उत्तर का इंतजार है। सारा देश साथ है। एक्ट नाउ। उन्होंने आगे लिखा कि तुम्हारे घर में दरवाजा है, लेकिन खतरे का अंदाजा नहीं है, हमें खतरे का अंदाजा है, लेकिन हमारे घर में दरवाजा नहीं है।
जबकि दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि एक समय था, जब भाजपा विपक्ष में थी, तो इस तरह की घटनाओं पर काफी आक्रोश दिखता था। उसी के आधार पर जनता ने भाजपा को जिताकर केंद्र में बिठा दिया।
उन्होंने सवाल किया कि नोटबंदी के फैसले के बाद कहा गया था कि इससे नक्सलियों और आतंकियों की कमर टूटेगी, इसके बावजूद तमाम घटनाएं हो रही हैं।