{"_id":"69fa0e75a07079811b0adc38","slug":"sukesh-chandrashekhars-close-aide-and-hawala-operator-navas-kakkat-ismail-arrested-from-igi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135177-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सुकेश चंद्रशेखर का करीबी व हवाला ऑपरेटर नवस कक्कट इस्माइल आईजीआई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सुकेश चंद्रशेखर का करीबी व हवाला ऑपरेटर नवस कक्कट इस्माइल आईजीआई से गिरफ्तार
विज्ञापन
-सीबीआई की इंटरपोल डिवीजन आरोपी को अबु धाबी से डिपोर्ट कर भारत लाई
-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आरोपी नवस कक्कट को को आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार
-217 करोड़ की वसूली के मामले में सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद आरोपी नवस कक्कट हो गया था विदेश फरार
-आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस किया हुआ था जारी
-सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस के जरिये हुई थी नवस कक्कट की आरोपी सुकेश से मुलाकात
- देश-विदेश में हवाला के तमाम काली कमाई इसके जरिये की लगाई जाती थी ठिकाने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 217 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर के करीबी सहयोगी और हवाला ऑपरेटर नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल उर्फ नवस केआई (55) को आर्थिक अपराध शाखा ने आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। अगस्त 2021 में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नवस कक्कट विदेश भाग गया था। इसके फरार होने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने नवस के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। उसकी तलाश जारी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस को अबु धाबी में आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिली। बाद में नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) अबु धाबी ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी नवस को सीबीआई की इंटरपोल डिवीजन को सौंप दिया।
सोमवार को टीम नवस को अबु धाबी से डिपोर्ट कर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लेकर पहुंची। राजधानी पहुंचते ही आरोपी नवस को आर्थिक अपराध शाखा ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि सात अगस्त 2021 को मकोका एक्ट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 217 करोड़ की वसूली के मामले में मास्टर माइंड सुकेश चंद्रशेखर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुकेश पर आरोप था कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहिणी जेल से वसूली रैकेट चलाया।
आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता अदिति सिंह से 217 करोड़ रुपये की रकम वसूली। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोज व अन्य शामिल हैं। केस की जांच के दौरन नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल का नाम सामने आया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नवस सुकेश का बिचौलिया और हवाला ऑपरेटर था। नवस का काम था कि वह वसूली गई रकम को देश-विदेश में ठिकाने लगाए। पूरी जांच में नवस का बहुत अहम रोल पाया गया। सुकेश के गिरफ्तार होते ही आरोपी विदेश भाग गया था। पता चलने पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
कौन है आरोपी नवस कक्कट : आरोपी नवस कक्कट मूलरूप से कोच्चि, केरल का रहने वाला है। शुरुआत में केरल में नवस का इंटीरियर प्रोडक्शन का कारोबार था। इस बीच नवस की लीना पॉलोस से मुलाकात हुई। उसने ही चंद्रशेखर से उसकी मुलाकात कराई। बाद में वह सुकेश के करीब होता गया और उसका सबसे विश्वासपात्र बन गया। यहां तक कि वह सुकेश के सारे पैसों को ठिकाने लगाने का काम करने लगा। नवस की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। उससे पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।