फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicide: Minor domestic help found hanging in South Delhi

Suicide : दक्षिणी दिल्ली में फंदे से लटकी मिली नाबालिग घरेलू सहायिका, मालिक ने बताया बालिग... निकली 14 साल की

Fri, 18 Apr 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 06:31 AM IST
सार

पुलिस लड़की की उम्र की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 14 साल थी।

विज्ञापन
Suicide: Minor domestic help found hanging in South Delhi
demo

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली एक लड़की अपने मालिक के घर के स्नानगृह में फंदे से लटकी मिली। पुलिस लड़की की उम्र की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। उसके माता-पिता ने कहा है कि वह 17 वर्ष की है, लेकिन मालिक ने दावा है कि उम्र 19-20 वर्ष के आसपास है।

विज्ञापन


हालांकि, प्रारंभिक मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 14 साल थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वसंत कुंज थाने को बुधवार को घटना की सूचना मिली। एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि एक युवती स्नानगृह में शॉवर के पाइप से लटकी हुई थी।
विज्ञापन


रायबरेली की निवासी लड़की डेढ़ महीने से घर में काम कर रही थी। बुधवार सुबह आठ बजे काम के लिए घर आई थी। शाम चार बजे घर के मालिक दीपक के घर लौटने पर उसने उनके लिए दरवाजा खोला। इसके बाद दीपक, उनकी पत्नी और बच्चे सोने चले गए। शाम छह बजे रसोइया आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़की ने घर की घंटी बजने पर जवाब नहीं दिया तो दीपक की पत्नी ने दरवाजा खोला और पाया कि लड़की कहीं नहीं दिख रही है। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो चाबी से स्नानगृह का दरवाजा खोला तो लड़की को शॉवर पाइप से लटकता हुआ पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed