{"_id":"68868c6a0aa465566c07f7ae","slug":"suicide-case-university-has-not-yet-filed-fir-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case: विश्वविद्यालय ने अभी तक नहीं कराई एफआईआर, ग्रेटर नोएडा में बीडीएस छात्रा की आत्महत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case: विश्वविद्यालय ने अभी तक नहीं कराई एफआईआर, ग्रेटर नोएडा में बीडीएस छात्रा की आत्महत्या का मामला
Mon, 28 Jul 2025 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:00 AM IST
सार
यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायमित्र अपर्णा भट्ट की ओर से दायर स्थिति रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट को दी गई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित नामी विश्वविद्यालय की बीडीएस छात्रा के आत्महत्या मामले में अभी तक विश्वविद्यालय ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायमित्र अपर्णा भट्ट की ओर से दायर स्थिति रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट को दी गई है।
विज्ञापन
भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले की सुनवाई कर सकती है। अपनी 30 पन्नों की रिपोर्ट में भट्ट ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय से जुड़ी घटना में एफआईआर विश्वविद्यालय की ओर से नहीं, बल्कि अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में जिन दो लोगों के नाम हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत का पता चला है, और जांच जारी है और जल्द ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन