{"_id":"575191d54f1c1bbf4810902c","slug":"suffering-is-accomplished-by-heat-at-10-to-41-degrees-across","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने किया बेहाल 10 बजे ही पारा हो जाता है 41 डिग्री के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने किया बेहाल 10 बजे ही पारा हो जाता है 41 डिग्री के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
गर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने लोगों को शुक्रवार को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे ही शहर का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, सुबह 7 बजे से ही घर से बाहर निकलने में लोगों को मुश्किल हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते हुई बारिश से एक-दो दिन के लिए मौसम थोड़ा सुहावना हो गया था।
विज्ञापन
तापमान में भी करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, सूर्य देव ने फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को जहां शहर का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को सुबह दस बजे ही पारा 41.7 और न्यूनतम 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार और रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि घर से बाहर निकलने पर सिर को ढककर निकलें और अधिक से अधिक पानी का पीएं। ताकि, शरीर में पानी की कमी न होने पाए।