{"_id":"5f33b1628ebc3e4ada16e6e7","slug":"sudeeksha-bhati-case-ssp-bulanndshahr-says-we-have-nothing-to-hide-case-investigation-going-unbiased","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदीक्षा मौत मामले पर बोले बुलंदशहर के एसएसपी- जिसे हम जानते नहीं उसे छुपाने का क्यों करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदीक्षा मौत मामले पर बोले बुलंदशहर के एसएसपी- जिसे हम जानते नहीं उसे छुपाने का क्यों करेंगे प्रयास
Wed, 12 Aug 2020 02:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी बुलंदशहर संतोष सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत के बाद से अब तक पूरे मामले में रोज-रोज नई बात सामने आ रही है। छुट्टी से लौटे एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार कहा जा रहा है की पुलिस आरोपियों को बचा रही है। जबकि हम आरोपी को जानते ही नहीं तो उसे छुपाने का प्रयास क्यों करेंगे।
वहीं परिजनों के छेड़छाड़ के आरोप पर बताया कि घटना के बाद जब तक सुदीक्षा के परिजन बुलंदशहर में थे तब तक छेड़छाड़ जैसी कोई बात उन्होंने पुलिस को नहीं बताई। पूरे मामले में पुलिस की चार टीमें गहनता से जांच कर रही हैं।
साथ ही तहरीर में चाचा द्वारा बाइक चलाने की बात पर बोले की बाइक नाबालिग चचेरा भाई निगम चला रहा था। चाचा की कॉल लोकेशन घटना के समय दादरी में है।