फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sudeeksha bhati case after 84 hours police have no clue probing cctv footage 34 black bullet at police station SIT at greater noida interrogation memorandum to CM yogi

सुदीक्षा मौत केसः 84 घंटे में खंगाले दर्जनों सीसीटीवी फुटेज, 34 काली बुलेट पहुंची थाने, पुलिस के हाथ अब भी खाली

Thu, 13 Aug 2020 01:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sudeeksha bhati case after 84 hours police have no clue probing cctv footage 34 black bullet at police station SIT at greater noida interrogation memorandum to CM yogi
सुदीक्षा भाटी के घर पहुंची एसआईटी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी जिसकी अपने मामा के घर जाते वक्त रास्ते में छेड़छाड़ के दौरान सोमवार को मौत हो गई, उस केस में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


सुदीक्षा की मौत को 84 घंटे बीत गए हैं। इस दौरान जांच के लिए गठित एसआईटी और पुलिस की टीमें बुलंदशहर से स्याना तक दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुके हैं और अभी यह सिलसिला जारी भी है। इसके साथ ही गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 34 काली बुलेट बाइक थाने पहुंच चुकी है लेकिन इन सब का कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

 
सुदीक्षा के घर फिर पहुंची एसआईटी, पिता से अकेले में की पूछताछ
वहीं सुदीक्षा मौत मामले के लिए गठित एसआईटी की एक टीम बादलपुर के डेरीस्कनर सुदीक्षा के घर पहुंची है। टीम सुबह 10.30 बजे डेरीस्कनर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पिता जितेंद्र भाटी से अलग से पूछताछ की। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी नहीं थे उन्हें कमरे से बाहर ही रोक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की टीम में सीओ दीक्षा सिंह भी हैं जो परिवार के लोगों और पिता से भी पूछताछ कर रही हैं और मामले को लेकर जानकारी जुटा जा रही हैं। टीम ने पिता जितेंद्र, चाचा सतेंद्र और चचेरे भाई निगम व गीता से बात कर पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछा।

परिजनों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
वहीं आज परिजनों ने सुदीक्षा मौत मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed