फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Rainfall Accompanied by Strong Winds Expected Today as per Weather Department Forecast

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम विभाग का अनुमान, आज हो सकती है बारिश

Wed, 01 Mar 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 10:25 AM IST
सार

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया। आज तड़के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।
 

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Rainfall Accompanied by Strong Winds Expected Today as per Weather Department Forecast
दिल्ली में बदला मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

Delhi NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह आंधी तूफान के पूर्वानुमान के बीच तेज हवाएं और बूंदाबांदी हुई। दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में अचानक मौसम बदल गया। सुबह तड़के गाजियाबाद और हापुड़ में हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवाओं ने भी सर्दी का एहसास कराया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह बारिश और हल्की हवा के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम) करनाल, महम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। मंगलवार को मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि अधिकतम तापमान 48 घंटों में 2-3 डिग्री तक गिर जाएगा और इसके बाद उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में वृद्धि होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम डिग्री 32 और 14 डिग्री के आसपास रहेगा।
 

 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन भर चली तेज हवा

उत्तर पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की हवा चलती रही। बुधवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अगले सप्ताह तक तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस कारण से मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होगा।

वर्ष 1951 से 2023 तक औसत अधिकतम तापमान
वर्ष     अधिकतम तापमान
2006   29.7 डिग्री सेल्सियस
1960   27.9 डिग्री सेल्सियस
2023   27.7 डिग्री सेल्सियस

वहीं, राजधानी में फरवरी माह में गर्मी ने 72 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया। 1951 से 2023 तक फरवरी का महीना तीसरा बार सबसे गर्म रहा। इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी हुई। 

 

इससे पहले वर्ष 2006 में सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान 29.7 और 1960 में 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस साल 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री पहुंच गया था, इस कारण 55 साल में तीसरा बार इतना अधिक तापमान का रिकॉर्ड बना था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

इस साल फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फरवरी के मध्य आते-आते गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। बीते हफ्ते से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक ही दर्ज हो रहा है। अमूमन फरवरी माह के अंत में तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहता है। लेकिन इस साल अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed