{"_id":"9b71085020edddb03c6feefbbb057af7","slug":"such-thing-would-not-happen-again-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नहीं कहूंगा इस तरह की कोई बात: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नहीं कहूंगा इस तरह की कोई बात: केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के उस नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें केजरीवाल ने दूसरी पार्टियों से पैसा लेकर आप को वोट देने की बात कही थी।
विज्ञापन
आयोग को भेजे जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि आचार संहिता लागू रहने तक वह बयान नहीं दोहराएंगे। उन्होंने आम लोगों को रिश्वतखोरी के लिए उकसाया नहीं है। कानूनन उनका बयान रिश्वतखोरी को बढ़ावा भी नहीं देता।
विज्ञापन
पूर्वांचली वोटरों को लामबंद करेगी आप
आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को लामबंद करने की कवायद शुरू कर दी है। आप नेता संजय सिंह का दावा है कि दूसरी पार्टियों के विपरीत आप के दस से ज्यादा उम्मीदवार इसी तबके से आते हैं।
विज्ञापन
हालांकि संजय सिंह ने इस बात का जवाब नहीं दिया कि अगर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार आप का प्रचार करने आते हैं तो पार्टी उनका समर्थन लेगी या नहीं।