फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   successful surgery of a rare eye dancing syndrome of one year old boy

1 करोड़ बच्चों में से एक बच्चे को होती है इस तरह की बीमारी, हुई सफल सर्जरी

Thu, 09 Jun 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
successful surgery of a rare eye dancing syndrome of one year old boy
एक साल के बच्चे की सफल सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक वर्षीय आर्यन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है।

विज्ञापन


डांसिंग आई एवं फीट सिंड्रोम से पीड़ित आर्यन की मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी  नया जीवन दिया गया है। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी एवं यूरोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉ. प्रशांत जैन ने बताया कि आर्यन की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मासूम के फेफड़े और हृदय की धमनियों के करीब ट्यूमर है।

विज्ञापन

फेफड़े और हृदय की धमनियों के पास हो गया था ट्यूमर विकसित

successful surgery of a rare eye dancing syndrome of one year old boy
एक साल के बच्चे की सफल सर्जरी

इसके बाद ओपन सर्जरी की जगह मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी की गई। इस तकनीक से सर्जरी करने के पहले मासूम की छाती में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भर कर स्पेस निर्मित किया गया।

इसके बाद आर्योटा से सावधानी से ट्यूमर को अलग करके शरीर से बाहर निकाल दिया गया। मई के आखिरी सप्ताह में बच्चे की सर्जरी की गई थी और अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

डॉक्टरों का कहना है कि एक करोड़ में एक बच्चा इस तरह की बीमारी से पीड़ित होता है। बीमारी की वजह से आंखों, सिर, धड़ और हाथ-पांव में अचानक झटके आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed