{"_id":"1e87355f82337008b38a8dd1f2629b08","slug":"sub-inspector-s-car-hits-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई की कार ने दो वाहनों को ठोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई की कार ने दो वाहनों को ठोंका
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 23 Dec 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की कार ने रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो वाहनों में टक्कर मार दी। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खांडसा रोड पर रविवार की सुबह सफेद रंग की ऑल्टो कार (एचआर-26 बीएच-1632) ने पहले भूतेश्वर मंदिर के पास ईको कार में टक्कर मारी। उसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए जेल लैंड पर एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया। आरोपी चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद खाड़सा रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के अनुसार पुलिस घायल का बयान ले रही है। बयान आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन संख्या के आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी। आरोपी चालक एएसआई हरिकिशन बताया जा रहा है।