फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will learn about the history of the Legislative Assembly from a booklet

Delhi NCR News: पुस्तिका से विधानसभा का इतिहास जानेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में दिल्ली विधानसभा : इंपीरियल सेक्रेटेरिएट से ओल्ड सेक्रेटेरिएट तक शीर्षक वाली पुस्तिका का लोकार्पण किया। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय विरासत से जोड़ना है। पुस्तिका में विधानसभा भवन की ऐतिहासिक यात्रा, स्थापत्य विरासत और दिल्ली की विधायी परंपराओं को सरल भाषा में समझाया गया है। वरिष्ठ शोधकर्ता गुंजन अग्रवाल ने इसे रेखाचित्रों और रोचक ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से तैयार किया है। इसका लोकार्पण विधानसभा के साप्ताहिक युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत शैक्षिक भ्रमण के दौरान हुआ। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक महत्व की जानकारी मिलती है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि युवाओं को विधानसभा के समृद्ध इतिहास से जोड़ना जागरूक पीढ़ी के निर्माण के लिए आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed