{"_id":"62716a4921401054a2001b81","slug":"students-will-be-proficient-in-two-vocational-courses-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एक नहीं दो व्यावसायिक कोर्स में पारंगत होंगे छात्र, एनएसक्यूएफ के तहत किया गया ये बदलाव, जान लें अहम बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: एक नहीं दो व्यावसायिक कोर्स में पारंगत होंगे छात्र, एनएसक्यूएफ के तहत किया गया ये बदलाव, जान लें अहम बातें
Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
सार
फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में नेशनल स्किल क्वॉलीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत व्यावसायिक कोर्स में बदलाव किया गया है। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को चार साल में दो तरह की नौकरी में अवसर तलाशने के लिए हुनरमंद करने के दिशा निर्देश निदेशालय की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्र अब एक नहीं दो व्यावसायिक कोर्स में पारंगत होंगे। कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को चार साल में दो तरह की नौकरी में अवसर तलाशने के लिए हुनरमंद करने के दिशा निर्देश निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं।
सरकारी स्कूलों में नेशनल स्किल क्वॉलीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत कई वोकेशनल कोर्स कराए जाते हैं। इसमें हाल ही में मेडिकल हेल्थ का प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है। अब नए शैक्षणिक सत्र से इसमें एक और बदलाव के निर्देश जारी कर छात्रों को एक के बजाय दो कोर्स में पारंगत करने का प्रावधान रखा है। इसमें पहले कोर्स प्रशिक्षण शुरू के दो साल 9वीं व 10वीं कक्षा में दिया जाएगा। दूसरे कोर्स का प्रशिक्षण आगामी दो वर्ष 11वीं व 12वीं कक्षा में दिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह प्रस्ताव पास किया गया है। निर्देश अनुसार फिलहाल मॉडल स्कूलों में यह व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी।

Trending Videos
यह कोर्स ड्यूल ट्रेनिंग में होंगे शामिल
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा स्कूलों को भेजी जाएगी सूचना
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी का कहना है कि छात्रों को ड्यूल कोर्स प्रोग्राम में पंजीकृत किया जाएगा। सभी एनक्यूएसएफ कोर्स के तहत पंजीकृत स्कूलों को इस बारे में सूचना भेजी जाएगी।
- ब्यूटी एंड वेलनेस
- रिटेल, एग्रीकल्चर
- बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस
- फैशन डिजाइनिंग
- आईटी, फिजिकल एजुकेशन
- टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी