{"_id":"66363e98deae194f8c0704f7","slug":"students-will-be-able-to-get-marksheet-and-migration-certificate-from-access-code-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-47460-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक्सेस कोड से माक्र्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक्सेस कोड से माक्र्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने डिजिलॉकर एक्सेस करने के लिए छ: कोड स्कूलों को भेजा
स्कूल एक्सेस कोड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। सीबीएसई ने परिणाम के बाद मार्क्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए छ: अंकों के एक्सेस कोड को जारी कर दिया है। इसका प्रयोग कर छात्र डिजिलॉकर से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से यह एक्सेस कोड स्कूलों को भेज दिया गया है। अब स्कूल इसे डाउनलोड कर छात्रों को देंगे, जिससे कि वह अपने दस्तावेजों को प्राप्त कर सकें।
सीबीएसई ने अपने संबद्ध सभी स्कूलों को एक सकुर्लर जारी कर एक एक्सेस कोड जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई है, जिससे कि वह उसे डाउनलोड कर छात्रों को जारी कर सकें। स्कूल अगले सप्ताह से इस कोड को डाउनलोड कर छात्रों को देना शुरू कर देंगे। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार कोड के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं रहेगी। बोर्ड ने दो साल पहले छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए डिजिलॉकर खातों के लिए 6 अंकों के एक्सेस कोड की सुविधा को शुरू किया था। ताकि छात्रों के डेटा का गलत इस्तेमाल ना हो।