फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students were confused by some questions in the easy paper, but the paper remained balanced.

Delhi NCR News: आसान पेपर के कुछ सवालों में उलझे छात्र, पेपर रहा संतुलित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
दसवीं में अंग्रेजी का पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया
विज्ञापन


-शिक्षकों ने कहा कि पूरा पेपर संतुलित लेकिन कॉम्प्रिहेंसिव पैसेज थोड़े सोचने पर मजबूर करने वाले थे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। अंग्रेजी के आसान पेपर ने छात्रों के चेहरे खिला दिए, हालांकि कुछ सवालों में छात्र उलझे जिस कारण से उन्हें पेपर हल करने में समय लगा। कुछ छात्रों को प्रश्न पत्र में लिटरेचर पार्ट थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा, तो कुछ को रीडिंग पार्ट को हल करने में कठिनाई हुई। पैसेज वाले प्रश्न आसानी से समझ आने वाले थे। कोई भी प्रश्न घुमाकर नहीं पूछा गया था। सभी प्रश्न एनसीईआरटी किताबों से ही पूछे गए।
अंग्रेजी की परीक्षा देकर आई अनन्या ने कहा कि प्रश्न पत्र वैसे तो संतुलित था, लेकिन उसमें लिटरेचर पार्ट थोड़ा कठिन व चुनौतीपूर्ण था। बाकी प्रश्न सीधे तौर पर एनसीईआरटी किताब से ही पूछे गए थे। पैसेज वाले सवाल आसानी से समझ में आने वाले थे। छात्र जीत ने कहा कि प्रश्न पत्र में रीडिंग और ग्रामर सेक्शन कठिन था और लिटरेचर पार्ट का कठिनता स्तर मध्यम था। दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। दसवीं की छात्रा कुमकुम ने कहा कि उन्हें पेपर आसान लगा इस कारण उन्होंने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पेपर समाप्त कर दिया। उन्हें ग्रामर के प्रश्न आसान लगे। लिटरेचर के सवाल कुछ घुमाकर पूछे गए थे।
विज्ञापन


विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षक निधि सिंह ने कहा कि पेपर का स्तर मध्यम से थोड़ा मुश्किल था। कॉम्प्रिहेंसिव पैसेज थोड़े सोचने पर मजबूर करने वाले थे। सवाल तुलनात्मक मूल्यांकन और क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित थे। इनमें छात्रों को दिमाग लगाना पड़ा। कुछ सवाल सीधे भी थे, ग्रामर के हिसाब से सवाल ट्रिकी थे। पिछले साल के प्रश्न पत्र के मुकाबले में यह पेपर थोड़ा मुश्किल था। शालीमार बाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की शिक्षक टीजीटी नयन दहिया ने कहा कि अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव पेपर संतुलित और आसानी से हल होने वाला था। अधिकतर छात्रों ने प्रश्न पत्र को निर्धारित समय में पूरा कर लिया। प्रश्न पत्र स्पष्ट और सीधे थे। अनसीन पैसेज का स्तर मध्यम था। लिटरेचर सेक्शन एनसीईआरटी पर आधारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article