फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students took oath for not taking drugs

छात्रों ने लिया नशा न करने का संकल्प

Fri, 29 Apr 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Apr 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
students took oath for not taking drugs
- फोटो : डेमो फोटो

नगर निगम और जिला प्रशासन की मुहिम अब रंग लाने लगी है। शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग हरियाणा संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। उनकी टीम अग्रिम वेलफेयर फाउंडेशन और वी-केयर के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न जगहों पर युवाओं को नशा न करने का संकल्प दिलवा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि दो टीमों का गठन किया गया है, जो शिक्षण संस्थाओं व कर्मचारियों-अधिकारियों से भी सीधी मंत्रणा कर नशे को छोड़ने के उपाय बता रहे हैं और नशे से होने वाली हानियों व बीमारियों के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय रेडक्रॉस भवन में एक ओर जहां 50 से अधिक युवाओं को नशा न करने का संकल्प रेडक्रॉस सचिव एवं नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर दिलवाया, वहीं दूसरी ओर डा. जयदीप, टेरेसा, जतिन ने नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों एवं उनसे जुड़े अधिकारियों को इस बारे में संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा स्थानीय चिरंजीव भारती पब्लिक स्कूल के सैकड़ों बच्चों को भी वीडियो फिल्म व अन्य माध्यमों से जागरूक करने का प्रयास किया गया। निगमायुक्त ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता वाहन भी काम कर रहा है, जो आमजन को नशे से दूर रहने के उपाय बताने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे से ग्रसित व्यक्ति को दाखिल करवाने की भी बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed