फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students suffered illness after eating this medicine

पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर 59 बच्चे पड़े बीमार, बद से बद्तर हो गया था मामला

Thu, 10 Aug 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
students suffered illness after eating this medicine
चाइल्ड पीजीआई में भर्ती होते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-53 गिझोड़ के मदनमोहन मालवीय जूनियर स्कूल और सेक्टर-127 के प्राइमरी स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर के 59 बच्चों की तबियत खराब हो गई।

विज्ञापन


दवा खाने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट में दर्द, चक्कर आने लगे। वहीं कई बेहोश भी हो गए। सभी बच्चों को तुरंत सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में बच्चों के आने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए थे। एक-एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती किया गया।

अभिभावकों को सूचना मिलने पर भागे चले आए

students suffered illness after eating this medicine
चाaइल्ड पीजीआई में भर्ती होते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

गिझोड़ के स्कूल में 55 और सेक्टर-127 के स्कूल में 4 बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। गिझोड़ के स्कूल के बच्चों को चाइल्ड पीजीआई और सेक्टर-127 के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भंगेल के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया।

बच्चे बीमार होते ही जैसे ही अभिभावकों को सूचना मिली तो वह दौड़े-दोड़े स्कूल के बाद अस्पताल पहुंचे। दोनों ही स्कूलों में  काफी देर तक अफरातफरी बनी रही।

नेशनल डिर्वामिंग डे पर शहर के स्कूलों में 1 से 19 साल तक के बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा दी गई थी। जिले में 7 लाख बच्चों को दवा देने का लक्ष्य था। इसी के तहत सुबह 11 बजे स्कूलों में दवा दी गई थी। इसी दौरान मदनमोहन मालवीय स्कूल के 55 बच्चों की हालत खराब हो गई।

108 पर फोन कर बुलवाया एंबुलेंस

students suffered illness after eating this medicine
चाaइल्ड पीजीआई में भर्ती होते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की तबियत बिगड़ी देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस फोन किया। एंबुलेंस से बच्चों को चाइल्ड पीजीआई लाकर इमरजेंसी में सभी को भर्ती किया गया। हालत में सुधार होने पर वार्ड में भेज दिया गया।

कई बच्चों कापी देर तक उल्टियां होती रहीं। वहीं कई बच्चों को ग्लुकोज तक चढ़ाना पड़ा। चाइल्ड पीजीआई प्रशासन ने बच्चों की हालत ठीक होने पर 50 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया।

वहीं 5 बच्चे देर शाम तक भर्ती रहें। बच्चों की हालत को देखने के लिए सीएमओ, अडिशनल सीएमओ समेत एसएसपी और एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed