फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students riding the bike collision illegal cut.

अवैध कट पर बाइक सवार छात्रों को रौंदा

Tue, 03 Mar 2015 01:33 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Students riding the bike collision illegal cut.

एनएच-24 पर सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में छह बीडीएस छात्रों समेत आठ युवक जख्मी हो गए। छात्रों की कार बाइक और ट्रक में टक्कर मारती हुई सड़क किनारे नाले में कलाबाजियां खाती हुई पलटी।

विज्ञापन


बाइक सवार दो युवकों की कार अवैध कट से निकलने की वजह से ट्रक की चपेट में आकर घिसटती चली गई। इस दौरान जाम लग गया।

मसूरी पुलिस ने बताया कि एनएच-24 पर सोमवार शाम करीब पांच बजे फिल्मी स्टाइल में कार नाले में जा गिरी। उसमें सवार बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के बीडीएस के छह छात्र जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उन्हें हापुड़ केसरस्वती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर पहले बाइक में लगी और फिर ट्रक में।

इसके बाद नाले में गिरी। पुलिस ने बताया कि घायलों में मोहित, नकुल, बिलाल, शरद, यैंगलस और एक अन्य छात्र हैं। ये दिल्ली से मसूरी की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार तेज रफ्तार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, अवैध कट से रोड पार कर रहे बाइक सवार दो युवकाें को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से बाइक कुछ दूर घिसटती गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। घायलों को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हापुड़ की ओर से आ रहे ट्रक ने हाईटेक कॉलेज के पास एनएच 24 पर बने अवैध कट को पार कर रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार युवक डिवाइडर पर गिर पडे़, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को मौके पर धर दबोचा इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।

चौकी इंचार्ज लाल कुआं का कहना है कि युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed