{"_id":"cbfa2df303ac4d0d9090674263f4e41b","slug":"students-planted-earphone-train-chopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगाए छात्र ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगाए छात्र ट्रेन से कटा
अमर उजाला, मसूरी
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईयरफोन लगाकर आईपॉड पर गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे मसूरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, छात्र की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सैफुल्ला (15) के रूप में हुई है। उसके पिता राजू पेशे से पेंटर हैं। क रीब डेढ़ माह पूर्व चाचा अबू जाफर ने उसका दाखिला मसूरी स्थित मदरसा सुल हुदा में कराया था।
बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे सैफुल्ला आईपॉड पर गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। ट्रैक पर आ रही ट्रेन के हॉर्न की आवाज सैफुल्ला को सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
ट्रेन के नजदीक पहुंचने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर छात्र को रेलवे ट्रैक से हटने के लिए कहा, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा।
माना जा रहा है कि तेज आवाज में गाने सुनते हुए सैफुल्ला रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जिस कारण उसे आवाज नहीं आई। मदरसा संचालक शाहिद ने बताया कि सैफुल्ला पहले मदरसे के पास ही कान में ईयर फोन लगाकर घूम रहा था।
मसूरी एसओ अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उसके चाचा अबू जाफर मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।